Dream in Hindi: हम लोग सपने में कुछ ऐसे जीवों को भी देखते हैं जो हमें भगवान की प्रसन्नता का संकेत देते हैं। यदि आप भी सपने में कुछ ऐसी वस्तुएं या जानवरों को देखते हैं तो यह इस बात का संकेत होता है कि भगवान गणेश आप पर प्रसन्न हैं और आपके जीवन में धन से संबंधित कोई भी समस्या नहीं रहने वाली है। आइए जानते हैं वह कौन सी चीजें हैं जो सपने में यदि दिख जाए तो भगवान गणेश की कृपा का संकेत माना जाता है।
सपने में चूहा देखना
यदि आपको सपने में चूहा दिखता है तो यह एक अच्छा संकेत माना जाता है। सपने में उजले रंग का चूहा दिखाई देना इस बात का संकेत होता है कि आपको आने वाले समय में आर्थिक रूप से लाभ होने वाला है। लेकिन यदि आपको काले रंग का चूहा दिखाई देता है तो यह सपना अच्छा नहीं माना जाता है। सपने में काले रंग का चूहा दिखाई देने का मतलब होता है कि आपको अपने कार्यस्थल पर या घर तथा परिवार में धोखा मिल सकता है।
यदि घर में दो-तीन चूहे एक साथ दौड़ते हुए दिखाई देते हैं तो यह सपना अच्छा माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत होता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में खुशियां आने वाली है।
सपने में हाथी दिखाई देना
यदि सपने में हाथी दिखाई देता है तो यहां आपके घर में शीघ्र ही धन, वैभव और सुख में वृद्धि होने का संकेत होता है। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आपकी समृद्धि बढ़ेगी और आप ऐश्वर्य को प्राप्त करेंगे। यदि सांप सपने में हाथी के झुंड को देखते हैं तो यह आपके लिए संकेत होता है कि जल्द ही आपको कर्ज से मुक्ति मिलने वाली है।
सपने में मोर दिखाई देना
यदि आप सपने में मोर देखते हैं तो यह जीवन में खुशियां और संपन्नता आने का संकेत होता है। मयूर को भगवान श्री गणेश के बड़े भाई कार्तिकेय का वाहन माना गया है। इसलिए सपने में मोर देखना जीवन में बहुत ही ज्यादा धन और संपन्नता मिलने का संकेत होता है।
सपने में कलश दिखाई देना
यदि आपको सपने में कलश दिखाई देता है या फिर पानी से भरा हुआ घरा दिखाई देता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपको जल्द ही धन का लाभ होने वाला है। यदि आप मिट्टी का कलश देखते हैं तो यह सपना बहुत ही उत्तम माना जाता है। इसका मतलब होता है कि श्री गणेश की कृपा आपको शीघ्र ही भूमि लाभ दिलाएगा।
सपने में मंदिर दिखाई देना
सपने में यदि आपको मंदिर दिखाई देता है तो यह सपना भी अच्छा माना जाता है। लेकिन यदि सपने में श्री गणेश का मंदिर आप देखते हैं तो यह सपना बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि होने वाली है और आने वाले समय में आपका भाग्योदय होने वाला है।
सपने में दुर्वा दिखाई देना
यदि आपको सपने में दुर्वा दिखाई देता है तो यह सपना बहुत ही अच्छा माना जाता है। यदि आप सपने में भगवान गणेश की पूजा दुर्वा से करते हुए देखते हैं तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपको शीघ्र ही बहुत सारा धन लाभ होने वाला है। आपके जीवन में और आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होने वाली है।
घर में चाहते हैं लक्ष्मी का वास तो आज ही छोड़ दें यह 9 आदतें, जानिए
Sapna Chaudhary Dance: पवन सिंह के साथ मिलकर सपना चौधरी ने हिला दिया इंटरनेट, वीडियो वायरल
Pan Card Update: आज ही निपटा लें यह काम, वरना पड़ेंगे लेने के देने
Nubia Red Magic 8S Pro: 24 जीबी रैम वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, जानें खूबियां