Borrowed money tips: कई बार ऐसा होता है कि आप किसी को उधार पैसा देते हैं लेकिन वह पैसा वर्षों तक वापस नहीं मिलता है। यदि कोई पैसा आप से उधार लिया है और वापस नहीं दे रहा है तो इस तरीके को अपनाने से आपका पैसा जल्द ही आपको वापस मिल जाएगा।
आज के समय में आर्थिक रूप से मजबूत होना हर किसी के लिए बहुत ही जरूरी है। पैसे का महत्व आप इस बात से समझ सकते हैं कि आज के समय में कोई भी आपको ₹1 भी उधार नहीं देता है। कई लोग कर्ज में फंसने के बाद जमीन या मकान से जुड़े कागजात को भी गिरवी रख देते हैं।
लेकिन कई बार जीवन में ऐसा भी समय आता है जब किसी रिश्तेदार या सगे संबंधी को पैसों की जरूरत पड़ती है। वहां पर आप अपने भरोसे पर ही कर्ज देते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि रिश्तेदार या जान-पहचान वाले लोग उस पैसे को बरसों तक नहीं चुकाते हैं।
बकाया पैसा वापस कैसे पाएं?
बकाया राशि की वापसी के लिए अपने घर के मुख्य दरवाजे पर मां लक्ष्मी के चरणों को स्थापित करें। इस उपाय को करने से आपके ऊपर और आपके घर के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी। इस उपाय को करने से सभी प्रकार के धन से संबंधित परेशानियां दूर होती है।
हनुमान जी के सामने सरसों तेल का दीपक जलाएं
यदि कोई ऐसा व्यक्ति है जिसको आपने धन दिया है लेकिन अब आपको उसका पता नहीं मालूम है तो ऐसे व्यक्ति के पास रुका हुआ धन को वापस पाने के लिए दक्षिण मुख करके हनुमान जी के सामने सरसों तेल का दीपक जलाएं।
दीपक में दो लौंग, सरसों और कपूर डालकर बजरंग बाण का तीन बार स्तुति करें। पूजा के समय बजरंगबली से प्रार्थना करें कि वह व्यक्ति आपको आपका धन वापस कर दे। इस विधि को लगातार 21 शनिवार तक करना चाहिए। पूजा संपन्न होने के बाद लड्डू, बूंदी इत्यादि का प्रसाद चढ़ाएं। ऐसा करने से आपका बकाया राशि जल्दी ही आपको प्राप्त हो जाएगा।
- सपने में चूहा और हाथी सहित इन चीजों का दिखना होता है खास, जाग सकती है सोई किस्मत
- लड्डू गोपाल की सेवा घर में इस तरह करें, बनी रहेगी कृपा
- सावन पूर्णिमा पर इन गलतियों से मां लक्ष्मी होती हैं नाराज, हो जाएंगे कंगाल!