सपने में सांप देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। हालांकि सपने में सांप देखना शुभ होगा या अशुभ यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सपने सांप को किस अवस्था में देखा है। ज्यादातर मामलों में सपने में सांप देखना शुभ ही होता है।
सपने में हमलोग बहुत कुछ देखते हैं इसलिए सपनों पर मनुष्य का कोई अधिकार नहीं होता है। नींद में व्यक्ति कुछ भी देख सकता है। कई बार हमलोग सपने में कुछ डरावनी चीजें भी देख लेते हैं। सपने में डरावनी चीजों को देखना किसी भयानक सपने से कम नहीं होता है।
सपने सांप देखना शुभ और अशुभ दोनों होता है। बता दें कि सांप को भगवान शिव ने अपने गले में लपेटकर रखा है। इसलिए जब किसी व्यक्ति को सपने में सांप दिखाई देता है तो ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव का आशीर्वाद उस व्यक्ति पर बना हुआ है।
यह सपना इस बात का भी संकेत होता है कि भगवान शंकर के आशीर्वाद से भविष्य में आपको धनलाभ हो सकता है। यदि आपको सपने में सांप दिखाई देता है तो यह अच्छी बात है। आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
सपने में सांप से बचना
यदि आपने सपने में यह देखा है कि सांप आपको काटने ही वाला था लेकिन आप बचकर कर निकल गए। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आप किसी गंभीर परेशानी से बाहर निकल गए और अब आपको जल्द ही सफलता मिलने वाली है।
सांप का खुला मुंह देखना
सपने में सांप का खुला मुंह देखने का मतलब होता है कि आपके साथ कुछ बुरा होने वाला है। यदि आपको ऐसा सपना दिखाई देता है तो यह दर्शाता है कि आपको भविष्य की घटनाओं को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
एक साथ कई सांप देखना
सपने एक साथ कई सांप देखना इस बात का संकेत होता है कि आपको काफी संभलकर रहना चाहिए। यह सपना संकेत करता है कि आप किसी गंभीर मुसीबत में फंसने वाले हैं।
सपने में सफेद सांप देखना
सफेद सांप या कोई भी सफेद जानवर को देखना बहुत ही दुर्लभ है। लेकिन यदि आपको सपने में सफेद सांप दिखाई देता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपका बुरा समय जल्द ही खत्म होने वाला है। आपके जीवन में धनलाभ का योग बनने वाला है।
सपने में सांप को मारना
सपने में सांप को मारना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत होता है कि आपका अच्छा समय आने वाला है। यह समय व्यापार में निवेश करने का अच्छा मौका होता है। यदि आप इस वक्त व्यापार में निवेश करते हैं तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।
- सपने में चूहा और हाथी सहित इन चीजों का दिखना होता है खास, जाग सकती है सोई किस्मत
- लड्डू गोपाल की सेवा घर में इस तरह करें, बनी रहेगी कृपा
- सावन पूर्णिमा पर इन गलतियों से मां लक्ष्मी होती हैं नाराज, हो जाएंगे कंगाल!