स्टील का बर्तन दान करना शुभ या अशुभ? जानिए क्या करना चाहिए?

Spread the love

स्टील का बर्तन दान करना शुभ या अशुभ? हमारे हिंदू धर्म ग्रंथों में दान का महत्व बहुत अधिक बताया गया है। दान करना एक पुण्य का काम माना गया है। लोग किसी भी शुभ अवसर पर जरूरतमंद लोगों को कुछ ना कुछ दान जरूर करते हैं। लेकिन दान करते समय लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कुछ चीजों का दान हमारे धर्मग्रंथों में वर्जित किया गया है।

दान से बड़ा कोई भी पुण्य का काम नहीं माना जाता है। लेकिन स्टील का बर्तन दान करना शुभ नहीं माना जाता है। हिंधू धर्म में दान करने की परंपरा प्राचीन समय से ही चली आ रही है। सतयुग, द्वापरयुग में भी दान करने का विधान था।

ऐसा माना जाता है कि दान करने से मन शांत रहता है। इसके अलावा इससे कई प्रकार के दोष भी नष्ट हो जाते हैं। लेकिन कुछ चीजों का दान करके हमलोग पुण्य का भागी नहीं बनते हैं बल्कि खुद अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। इसलिए आइए आज जानते हैं कि स्टील का बर्तन दान करना शुभ क्यों नहीं माना जाता है?

स्टील का बर्तन दान करना शुभ या अशुभ?

शास्त्रों के मुताबिक, स्टील का दान या स्टील से बने हुए बर्तनों का दान करने से घर की सुख-शांति खत्म हो जाती है। इससे परिवार में लड़ाई-झगड़े भी बढ़ने लगते हैं। इसलिए कभी भी घर के स्टील और स्टील से बने हुए बर्तनों को दान नहीं करना चाहिए।

इन चीजों का दान भी माना जाता है अशुभ

झाड़ू का दान करना

झाड़ू को माँ लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए कभी भी घर के झाड़ू का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी आ जाती है और घर की लक्ष्मी रूठ जाती है।

बर्तनों का दान करना

पीतल, चांदी, तांबा तथा अन्य पवित्र धातुओं से बने हुए बर्तन का दान करना शुभ माना जाता है। लेकिन कभी भी प्लास्टिक, स्टील, एल्युमीनियम और कांच से बने हुए बर्तनों का दान नहीं करना चाहिए। इससे नौकरी और व्यापार पर असर पड़ता है और धन हानि होने की संभावना बढ़ जाती है।

अन्न का दान करना

किसी गरीब को और भूखे व्यक्ति को अन्न का दान करने पुण्य का काम माना जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि किसी को बासी और जूठा खाना नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में दरिद्रता का वास होने लगेगा। इससे परिवार का सदस्य भी हमेशा बीमार रहता है।

तेल का दान करना

तेल का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। सरसों तेल का दान करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। लेकिन तेल का दान करने वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इस्तेमाल किया हुआ तेल का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव कुपित होते हैं और इसका आपके जीवन में बुरा असर हो सकता है।


Spread the love